top of page

पेड़ हैं सेनापति

  • मंजुला भूतड़ा
  • 6 जून 2019
  • 1 मिनट पठन

पेड़ हैं सजग प्रहरी,

अविराम अपनी लड़ाई में संलग्न,

एक कर्तव्यनिष्ठ सैनिक की भांति।

पेड़

घबराते नहीं हैं,

पतझड़ उनके पत्तों को झड़ा दे,

या फूल तोड़ दे,

पुनः असंख्य फूलों पत्तों के साथ,

हरियाली क़ायम रखते हैं।

पेड़

शान्त भाव सेनिरन्तर बढ़ते रहते हैं,

एक मोर्चे पर हार भी जाएं,

तो थोड़ा रुक कर कई मोर्चे खोल देते हैं।

पेड़

कोई एक डाल तोड़ देतो

वे अनेक जगहों से,प्रस्फुटित हो जाते हैं।

फूल समाप्त होने लगते हैं

तो पेड़फलों से लद जाते हैं।

पेड़

सशक्त निष्ठावान सेनापतिकी तरह पेड़,

हमारी रक्षा हेतु डटे रहते हैं।

---------------------------------------

मंजुला भूतड़ा

manjulabhootra@gmail.com

हाल ही के पोस्ट्स

सभी देखें

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें

आपके पत्र-विवेचना-संदेश
 

ई-मेल में सूचनाएं, पत्रिका व कहानी पाने के लिये सब्स्क्राइब करें (यह निःशुल्क है)

धन्यवाद!

bottom of page