top of page

संसार (हाइकू)

  • मुकेश कुमार ऋषि वर्मा
  • 20 सित॰ 2019
  • 1 मिनट पठन

नशा जो किया

फिरे भीख मांगता

घर बर्वाद |

रिश्वतखोरी

भरे घड़ा पाप का

डर काल से |

मारे उबाल

भारत में अब भी

व्यक्ति की जात |

वो जी रहे हैं

शोषण सहकर

भूख मारके |

कैसा विकास

गरीब हाशिए पे

गाँव निराश |

नोट खाकर

श्रीमान् मालामाल

जन बेहाल |

देश के नेता

जहर उगलते

राज करते |

चारों तरफ

मचा है हाहाकार

जन लाचार |

धुआँ निकला

आज चूल्हा सुलगा

रोटी गरीब |

ईमानदारी

अब कहीं न दिखे

फले बेमानी |

- मुकेश कुमार ऋषि वर्मा

ग्राम रिहावली, डाक तारौली गूजर,

फतेहाबाद, आगरा, 283111

Comentários

Avaliado com 0 de 5 estrelas.
Ainda sem avaliações

Adicione uma avaliação

आपके पत्र-विवेचना-संदेश
 

ई-मेल में सूचनाएं, पत्रिका व कहानी पाने के लिये सब्स्क्राइब करें (यह निःशुल्क है)

धन्यवाद!

bottom of page