दीपोत्सव
- मुकेश कुमार ऋषि वर्मा
- 25 अक्तू॰ 2019
- 1 मिनट पठन
अपडेट करने की तारीख: 25 अक्तू॰ 2020

जगमग रोशन हो हर घर
मिले नव आशा
खील-बतासा
दीपोत्सव का त्यौहार
पावनपर्व दीपावली |
फसलों से महका है परिवेश
कृषक भाग्य जगे
नई उमंग, नई तरंग
थोड़े से पटाखे
बस थोड़ी सी आतिशबाजी
दीपोत्सव का त्यौहार
पावनपर्व दीपावली |
प्यार-स्नेह से मिलो गले
बहे मंद-मंद शीतल समीर
करो नव सृजन देती यही संदेश
नूतन संकल्प लेकर मनाओ
दीपों का त्यौहार
पावन पर्व शुभ दीपावली |
- मुकेश कुमार ऋषि वर्मा
ग्राम रिहावली, डाक तारौली,
फतेहाबाद, आगरा, 283111
Comments