top of page
  • महेन्द्र देवांगन माटी

महामारी के दिनों में ...महेन्द्र देवांगन माटी के दोहे 2 "रोटी"


रोटी खातिर आज सब , दौड़ रहे हैं लोग । कोई तड़पे भूख से, कोई छप्पन भोग।। देख धरा के हाल को, क्या होगा भगवान । भूख मिटाने आदमी, बन बैठा शैतान ।। काम करो सब प्रेम से, तभी बनेगी बात। कड़वाहट जो घोल दे, वो खायेगा लात।। धरती माता को कभी, मत बाँटो इंसान । अन्न उगाओ खेत में, तभी बचेगी जान।। माटी के सब पूत हैं, कर लो ऐसे काम। याद करे सब आदमी, रहे जगत में नाम।।

 

महेन्द्र देवांगन माटी (शिक्षक) mahendradewanganmati@gmail.com

पंडरिया छत्तीसगढ़ 8602407353

5 दृश्य

हाल ही के पोस्ट्स

सभी देखें

नया समय

आपके पत्र-विवेचना-संदेश
 

bottom of page