top of page
  • मुकेश कुमार ऋषि वर्मा

गुरुपूर्णिमा पर्व के अवसर पर सम्मानित हुए कलम-कला साधक

आगरा | विश्वशांति मानव सेवा समिति के कार्यालय में बृजलोक साहित्य - कला - संस्कृति अकादमी के सौजन्य से देशभर के साहित्यकारों, कलाकारों, पत्रकारों को सम्मानित किया गया | उपर्युक्त कार्यक्रम गुरुपूर्णिमा पर्व के पावन अवसर पर आयोजित किया गया |

उक्त कार्यक्रम में मुख्यरूप से जयकिशन सिंह एकलव्य को उनकी कलम साधना के लिए साहित्य साधक सम्मान उपाधि से सम्मानित किया गया | इस अवसर पर जिन अन्य महानुभावों को सम्मानित किया गया वे हैं -

राहुल सिंह (मुंबई - महाराष्ट्र), रेशमा शेख (मुंबई - महाराष्ट्र), दिव्या कुमारी जैन (चित्तौड़गढ़ - राजस्थान), एस. डी. ओमी प्रताप (वाराणसी - उ. प्र.), डॉ. राजेन्द्र श्रीवास्तव (फैजाबाद - उ. प्र.), भेरूलाल जैन (कलकत्ता - पं. बंगाल), सनातन कुमार वाजपेयी सनातन (जबलपुर - म. प्र.), बादल प्रयागवासी (प्रयागराज - उ. प्र.), शिव बक्श सागर प्रजापति (फैजाबाद - उ. प्र.), चित्रकार खलीक अहमद खाँ (फैजाबाद - उ. प्र.), सुनील कुमार दिवाकर (लखनऊ - उ. प्र.), शाह आलम (जालौन - उ. प्र.), आचार्य शीलक राम (रोहतक - हरियाणा), सी. एल. दीवाना हिन्दुस्तानी (रीवा - म. प्र.), श्रीमती आभा गुप्ता इन्दौरी (रीवा - म. प्र.), शंकर लाल माहेश्वरी (भीलवाडा - राजस्थान), गौरीशंकर वैश्य विनम्र (लखनऊ - उ. प्र.), आफताब आलम (मुंबई - महाराष्ट्र) आदि |

गौरतलब है कि बृजलोक अकादमी अपनी सहयोगी संस्थाओं के संयुक्त बैनर तले सालभर में चार बार इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करती है | ये अवसर हैं मकर संक्रांति, होली, गुरूपूर्णिमा और दीपावली | अगला आयोजन दीपावली पर होगा | इस हेतु देशभर से साहित्यकार, कलाकार, पत्रकार अपनी प्रविष्टियां पूर्णतः निशुल्क भिजवा सकते हैं |

सभी उपस्थित महानुभावों का आभार माना मुकेश कुमार ऋषि वर्मा ने और अपनी उपस्थिति दर्ज करायी मोहर सिंह निषाद, राकेश वर्मा, अवधेश कुमार, राजकुमार, प्रीतम, राहुल आदि ने |

रिपोर्ट - मुकेश कुमार ऋषि वर्मा

3 दृश्य

हाल ही के पोस्ट्स

सभी देखें

कहानी -2

मानदेय के विषय में -

·        लेखक के काम का मूल्य होता है, इसलिये हर स्वीकृत कहानी को हम मानदेय देते हैं. ·        ये ज़रूरी है कि कहानी मौलिक हो और पूर्व प्रकाशित न हो ·        हर स्वीकृति पत्र में हम लेखक से प्रकाशन की

आपके पत्र-विवेचना-संदेश
 

bottom of page